mumbai sexual assault female teacher student
Image Source : INDIA TV
महिला टीचर ने छात्र का यौन उत्पीड़न किया। (सांकेतिक फोटो)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छात्र से यौन उत्पीड़न करने का आरोप महिला टीचर पर लगा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक जाने-माने स्कूल में महिला टीचर ने नाबालिक स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न किया। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत महिला टीचर को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में पूरी जानकारी।

सहेली के जरिए लड़के को फंसाया

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर बच्चों को इंग्लिश पढ़ाती है। उसने एक 16 साल के 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी के साथ यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। नाबालिग के बयान के अनुसार शुरुआत में उस छात्र ने जब महिला टीचर के इस प्रस्ताव को नहीं माना तब महिला टीचर ने अपनी एक सहेली के जरिए उस लड़के को कन्विंस किया।

5 स्टार होटल ले जाकर किया उत्पीड़न

घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, महिला शिक्षक हर बार छात्र को पहले शराब पिलाती थी। इसके बाद वह छात्र को दक्षिण मुंबई और हवाई अड्डे के पास के कई पांच सितारा होटलों में ले जाने लगी। उसने वहां नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाए।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

कई महीनों बाद, छात्र के परिवार ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और उससे इस बारे में बात की, जिसके बाद लड़के ने अपने परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। परिवार ने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला शिक्षिका की मदद करने वाली उसकी सहेली अभी भी फरार है।

छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं देती थी महिला

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र के साथ यह यौन उत्पीड़न बीते एक साल से भी ज्यादा समय से हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला शिक्षक छात्र को एंटी डिप्रेसेंट दवाएं भी देती थी ताकि वह चुप रहे।

ये भी पढ़ें- नाबालिग लड़के ने लड़की को 31वीं मंजिल से दिया धक्का, पुलिस को बताई आत्महत्या की कहानी

पिता ने 5 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, फिर गालों को सिगरेट से दाग दिया; चौंकाने वाली वजह आई सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version