dharmendra
Image Source : INSTAGRAM
दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुए धर्मेंद्र

7 जुलाई, 2021 को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस अभिनेता को उनके नेक दिल और बेहतरी काम के लिए देश भर में जाना जाता है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। आज अपने दोस्त दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए धर्मेंद्र ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर के साथ बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ने एक भावपूर्ण नोट भी लिखा। इसके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 7 जुलाई को मनहूस दिन बताया है।

दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुए धर्मेंद्र

इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के लिए जो दिल छू लेने वाला इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उसमें वे दोनों आर्म रेसलिंग खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं। इस मोनोक्रोम फोटो के साथ, धर्मेंद्र ने लिखा, ‘आज का दिन कितना गमनाक और मनहूस दिन है। आज के दिन मेरे बहुत ही प्यारे भाई आप सब के चहिते अभिनेता, फिल्म इंडस्ट्री के खुदा, एक नेक और महान इंसान… दिलीप साहब… हमें हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। ये सदमा बर्दाश्त तो न होगा, लेकिन खुद को तसल्ली देता हूं कि वो कहीं आसपास हैं।’

ट्रेजेडी किंग का सिनेमा में दबदबा

दिलीप कुमार, जिन्हें अक्सर भारतीय सिनेमा का ट्रेजेडी किंग कहा जाता है। वे बॉलीवुड के सबसे महान अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया और कई यादगार किरदार निभाए। वह अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते थे। उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने फिल्मों में ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘नया दौर’ और ‘अंदाज’ शामिल हैं। ‘मुगल-ए-आजम’ में सलीम के रूप में उनकी भूमिका आज भी लोग याद कर खुश हो जाते हैं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार जीते।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version