Vande Bharat

Photo:FILE वंदे भारत

अगर आप रामनगरी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप अब आसानी से वंदे भारत ट्रेन में कन्फर्म टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। दरअसल, अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने आंनदविहार से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में बोगियां बढ़ाने का फैसला किया है। आज से इस पर अमल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार से चार और बोगियां लगेंगी। यानी अब इस ट्रेन में 20 बोगियां होंगी।

आपको बता दें कि अब तक आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस में आज से पहले तक 16 बोगियों होती थी। अब इसमें 20 बोगियां होंगी। ट्रेन 22425/22426 अयोध्या कैंट–आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन अयोध्या कैंट एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है। यह ट्रेन अयोध्या से आनंद विहार की 629 किलोमीटर की दूरी 8:20 घंटे में तय करती है।

हैदराबाद से बेंगलुरु वंदे भारत में बढ़ी सीटें

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब अधिक कोचों के साथ चलेगी। यह जानकारी दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों ने दी। अब तक यह ट्रेन 8 कोचों के साथ चल रही थी, जिसमें कुल 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। लेकिन 10 जुलाई से इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिससे अब 1,128 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। 

ट्रेन नंबर 20703/20704 काचेगुड़ा–यशवंतपुर–काचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 8 कोचों के साथ हुई थी, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव क्लास और सात चेयर कार शामिल थे। नियमित सेवा शुरू होने के बाद से ही यह ट्रेन 100 प्रतिशत से अधिक बुकिंग के साथ चल रही है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में 8 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। अब इस ट्रेन में 14 चेयर कार होंगे, जिनमें 1,024 यात्रियों की क्षमता होगी, और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे, जिनमें 104 यात्री बैठ सकेंगे। इस प्रकार कुल क्षमता 1,128 यात्रियों की हो गई है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version