Image Source : Instagram
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लोग काफी पसंद करते हैं। वो अपनी फिल्मों और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बेबी गर्ल की मम्मी बनी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है। इसके बाद से ही उनके परिवार की चर्चा होने लगी है, जो लाइमलाइट से काफी दूर रहता है। उनकी बड़ी बहन भी चर्चा में हैं, जिनका नाम इशिता आडवाणी है वो भी सोशल मीडिया पर कम लोकप्रिय नहीं हैं।
Image Source : Instagram
पेशे से वकील इशिता अपनी सादगी और खूबसूरती से आपका दिल जीत लेंगी। सुर्खियों से दूरी बनाए रखना पसंद करने वाली इशिता कैसी दिखती हैं, क्या करती हैं और सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव हैं, ये सब हम आपको यहां बताने वाले हैं। याद दिला दें कि कियारा की शादी के बाद से इशिता की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं और लोगों ने उनकी तुलना किसी फिल्मी एक्ट्रेस से की।
Image Source : Instagram
बहुत से लोग उन्हें सिर्फ कियारा की बहन के तौर पर जानते हैं, लेकिन इशिता की एक अलग प्रोफेशनल पहचान भी है। इशिता एक सफल भारतीय वकील हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से पूरी की। उनके पिता, जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं और मां जेनेवीव आडवाणी टीचर हैं। इशिता के परिवार में कियारा के अलावा दो और भाई भी हैं।
Image Source : Instagram
इशिता ने 5 मार्च 2022 को कर्मा विवान से शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि विवान भी वकील हैं और दोनों एक ही लॉ फर्म में काम करते हैं। इनकी सगाई साल 2019 में हुई थी और उसी साल इशिता ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण इनकी शादी की तारीख टलती रही, लेकिन आखिरकार 2022 में उन्होंने गोवा के एक शानदार होटल में एक खूबसूरत समारोह में सात फेरे लिए।
Image Source : Instagram
शादी में खास बात ये रही कि दुल्हन की एंट्री पारंपरिक फिल्मी गानों के बजाय भजनों की धुन पर हुई, जिसने सभी मेहमानों को भावुक कर दिया। कियारा और इशिता की केमिस्ट्री अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है। दोनों को कई बार एकसाथ इवेंट्स, पार्टीज और पारिवारिक समारोहों में देखा गया है। इशिता की शादी के दौरान भी कियारा ने अपनी बहन के साथ ढेर सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
Image Source : Instagram
एक तस्वीर में कियारा, इशिता को नजर का टीका लगाती नजर आई थीं, जो खूब वायरल हुई थी। इशिता भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनके स्टाइल और लुक्स की चर्चा अक्सर होती रहती है। सिंपल और एलिगेंट लुक में भी वह सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरती हैं। उनकी तस्वीरें देखकर कई लोग उन्हें एक्ट्रेस समझ बैठते हैं।
Image Source : Instagram
इशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। उनके पती के साथ भी उनकी प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर देखने को मिल जाती हैं। उनकी तस्वीरों से जाहिर हो रहा है कि वो फन लविंग है और नई जगहें एक्सप्लोर करना और ट्रेवल करना उन्हें पसंद है।
