
राज ठाकरे, एमएनएस नेता
मुंबई: राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुंबई आ जाएं, हम उन्हें समंदर में डुबो-डुबो के मारेंगे। राज ठाकरे ने हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर भी कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री हिंदी के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को आत्महत्या करना है तो करे। देवेंद्र फडणवीस लागू करके देखो तो..।
हिंदी बोलने वाले लोग महाराष्ट्र में नौकरी करने क्यों आते हैं?
राज ठाकरे ने कहा कि हिंदी बोलने वाले लोग महाराष्ट्र में नौकरी करने क्यों आते हैं? अगर हिंदी बोलने वाले को दूसरे जगह जाना पड़ता है तो इसका क्या फायदा? हिंदी किसी की मातृभाषा नहीं है। कल जिसको कान के नीचे मारा उसको पूछना की उसकी भाषा क्या है?
मेरी हिंदी अच्छी है लेकिन नहीं बोलूंगा
हिंदी ने देश में करीब 250 भाषाओं को मार दिया है। बिहार में आज भी लोग अपनी मातृभाषा बोलते है हिंदी नहीं। हनुमान चालीसा हिंदी नहीं अवधि में है। मुझे सभी भाषाओं से प्यार है। महाराष्ट्र में सभी नेताओं से अच्छी मेरी हिंदी है। लेकिन नही बोलूंगा जाओ..। राज ठाकरे ने आरोप लाया कि कहा कि हिंदी भाषा तो पहली सीढ़ी है बाद में मुंबई को गुजरात में मिलाने का इनका सपना है।
राज ठाकरे ने कहा-‘बीजेपी के सांसद, क्या नाम है दुबे.. उसने कहा कि मराठी लोगों को पटक-पटक के मारेंगे। दुबे तुम मुंबई में आ जाओ, समंदर में डुबो-डुबो के मारेंगे।’