Bandra three-storey chawl collapsed 10 people feared trapped under the debris rescue operation under
Image Source : INDIA TV
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में स्थित चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मियों के साथ दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।’’

मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस ने कहा कि मलबे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि इसी तरह के एक दूसरे मामले में बीते दिनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला इमारत में बचाव अभियान अब समाप्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में इमारत के मालिक अब्दुल मतलूब (50), उनकी पत्नी राबिया (46), बेटे जावेद (23) और अब्दुल्ला (15), बेटी जुबिया (27) और दो साल की बच्ची फौजिया शामिल हैं। 

दिल्ली में ढही थी इमारत

इस हादसे में मतलूब के बेटे परवेज (32), नावेद (19), परवेज की पत्नी सिजा और उनके एक वर्षीय बेटे अहमद तथा पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों समेत आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।” पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का ‘ड्राई क्लीनिंग’ का व्यवसाय था और यह परिवार 20 साल पुरानी इस इमारत में हाल में ही रहने आया था।

(इनपुट-भाषा)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version