
अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप सरकार की हाउसिंग स्कीम में भागलेर अपने घर का सपना मार्केट से कम कीमत में पूरा कर सकते हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार की कई हाउसिंग स्कीम अभी चल रही है। इनमें आवेदने करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई, 2025 है। आइए जानते हैं कि आप किन-किन हाउसिंग स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया है। प्रॉपर्टी की कीमत कितनी आदि है। आपके सभी सवालों के जवाब हम आगे दे रहे हैं।
इन स्कीम में अभी आवेदन का मौका
- वत्सला विहार खंडवा, भवन
- किशोर नगर खण्डवा में आवासीय भवन
- बानमोर जिला मुरैना में ई.डब्ल्यू.एस. भवनों के पंजीयन
- हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी कसरावद आवासीय भूखंड
- हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी बलवाडा में आवासीय भूखंड
- अटल विहार बुरहानपुर में आवासीय भवन, आवासीय भूखण्ड, शाला भूखण्ड एवं व्यवसायिक भूखण्ड
- युक्तियुक्तकरण योजनान्तर्गत/पूर्ण मूल्य आधार पर वैनगंगा कालोनी सिकंदरा वारासिवनी जिला बालाघाट में आफॅर के माध्यम से भवन खरीदने का सुनहरा अवसर
स्कीम की विस्तृत जानकारी इस वेबसाइट से ले सकते हैं:
https://mphidb.mponline.gov.in/Portal/Services/HousingBoard/Images/UserManual/SchemesUserManualHindi.pdf
किस तरह करें आवदेन
मध्यप्रदेश में नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको आवेदकों को mphidb.mponline.gov.in पोर्टल के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने पहले किसी भी हाउसिंग स्कीम में भाग लिया है तो आपको भरा हुआ फॉर्म मिलेगा। इसमें काफी जानकारी आपकी सहूलियत के लिए भरी हुई मिलेगी। आप जानकारी चेक कर और नई जानकारी जोड़कर फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए आगे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:
https://mphidb.mponline.gov.in/Portal/services/HousingBoard/MPHIDBHome.aspx?Type=S
किस तरह पेमेंट कर सकते हैं?
हाउसिंग स्कीम में भाग लेने के लिए आप पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि माध्यम से कर सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी विकल्प आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप ई-स्लिप के माध्यम से राशि जमाकर पैसे का भुगतान कर सकते हैं।
प्रॉपर्टी नहीं मिलने पर वापस होगा पैसा
अगर आपने प्रॉपर्टी के लिए आवेदन किया और आपको प्रॉपर्टी अलॉट नहीं होती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपने जिस बैंक खाते का इस्तेमाल कर पेमेंट किया था, उसी अकाउंट में राशि वापस कर दी जाएगी।