
Image Source : getty
भारत ने टेस्ट क्रिकेट में देश और दुनिया को एक से बढ़कर एक गेंदबाज दिए हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और जहीर खान के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए किस बॉलर ने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं।
Image Source : getty
अनिल कुंबले भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 132 मैचों में कुल 1576 मेडन ओवर्स फेंके हैं।
Image Source : getty
बिशन सिंह बेदी ने टेस्ट क्रिकेट के 67 मैचों में कुल 1096 ओवर्स फेंके हैं। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
Image Source : getty
कपिल देव भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट मैचों में 1060 मेडन ओवर्स फेंके हैं और इस दौरान कुल 434 विकेट हासिल किए हैं।
Image Source : getty
रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में मेडन ओवर्स फेंकने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में कुल 907 मेडन ओवर्स फेंके हैं और 537 विकेट चटकाए हैं।
Image Source : getty
हरभजन सिंह ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 871 मेडन ओवर्स फेंके हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 417 मेडन ओवर्स फेंके हैं। हरभजन भारत के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
