• 'पंचायत' सीरीज का चौथा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे बाकि के सीजन्स की तरह दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सीजन 4 की सफलता के बाद मेकर्स ने सीजन 5 का भी ऐलान कर दिया है। पंचायत में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाने वाली सान्विका भी अपने किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सीरीज में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) के साथ उनकी लव स्टोरी को काफी पसंद किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा एक्टर है, जिसे पंचायत की रिंकी को असल जिंदगी में पसंद करती हैं।

    Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    ‘पंचायत’ सीरीज का चौथा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे बाकि के सीजन्स की तरह दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सीजन 4 की सफलता के बाद मेकर्स ने सीजन 5 का भी ऐलान कर दिया है। पंचायत में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाने वाली सान्विका भी अपने किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सीरीज में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) के साथ उनकी लव स्टोरी को काफी पसंद किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा एक्टर है, जिसे पंचायत की रिंकी को असल जिंदगी में पसंद करती हैं।

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    एनडीटीवी के साथ बातचीत में सान्विका ने अपने फेवरेट एक्टर के बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। सान्विका से जब उस स्टार के बारे में पूछा गया जो उनकी प्रेरणा हैं तो जवाब में उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया और बताया कि उन्हें किंग खान बहुत पसंद हैं।

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    अपने फेवरेट एक्टर के बारे में बात करते हुए सान्विका ने कहा- ‘मुझे शाहरुख सर बहुत ज्यादा पसंद हैं। मैं उनकी फिल्में रिपीट मोड पर देखती हूं। बहुत कम फिल्में होती हैं, जिन्हें आप कई बार देख सकते हैं। मुझे जब भी फन चाहिए होता है, मैं शाहरुख सर की फिल्में देखती हूं। अगर मैं खाना खा रही हूं, तो उनकी फिल्में लगाती हूं।’

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    सान्विका आगे कहती हैं- ‘उनकी पुरानी फिल्में, जैसे यस बॉस, डुप्लीकेट, बादशाह देखने में मुझे बहुत मजा आता है। ये फिल्में काफी एंटरटेनिंग हैं और ह्यूमर बी है। वो मुझे बहुत पसंद आता है। और हां, उनके बोलने का अंदाज भी शानदार है। मैंने उनके जो भी इंटरव्यू देखे हैं, उनमें उनकी जो हाजिर जवाबी है, वह शानदार होती है।’

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    सान्विका ने कहा कि वह शाहरुख खान को अपनी प्रेरणा मानती हैं और उनके जैसा कुछ सीखने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं मानती हूं कि मैं उनकी तरह नहीं बन सकती, लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं भी कुछ वैसा ही सीखूं। ह्यूमर, प्रेजेंस ऑफ माइंड… उनमें सब कमाल है।’

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    सान्विका से जब उस अभिनेत्री का नाम पूछा गया, जो उन्हें प्रेरित करती हैं तो जवाब में उन्होंने तब्बू का नाम लिया। उन्होंने कहा- ‘मुझे तब्बू मैम का काम बहुत पसंद है। कोंकणा सेन शर्मा भी बहुत प्रभावशाली लगती हैं। उन्होंने तितौली मां में जो काम किया है, वह मुझे बहुत पसंद आया। अगर उनके लेवल तक मैं पहुंच सकूं तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।’

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    ‘उनके लेवल तक पहुंचना बहुत बड़ी बात लगती है, लेकिन सच कहूं तो मैं भी उस मुकाम तक पहुंचना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि अब मैं लीड रोल करूं। फिल्मों और ओटीटी में ऐसे किरदार निभाऊं, जिनमें ग्राफ हो। मैं फिल्में बहुत देखती हूं और देखकर कभी-कभी बुरा लगता है कि लड़की हमेशा लड़के को सिर्फ रास्ता दिखाने आती है।’

  • Image Source : Instagram/@iamsanvikaa

    ‘लड़की सिर्फ दो-तीन गानों तक सीमित रहती है या फिर मर जाती है। मैं चाहती हूं कि मैं कोई ऐसा रोल निभाऊं जो ठोस हो, जिसमें ग्राफ हो और जिसे करने में मुझे मजा आए। कुछ मीनिंगफुल, मजेदार, मीटी रोल्स टाइप।’ बता दें, सान्विका पंचायत के अलावा भी अब कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, लेकिन अभी उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version