बारिश की चेतावनी। फाइल फोटो
Image Source : PTI
बारिश की चेतावनी। फाइल फोटो

रांचीः झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को पूरे झारखंड में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version