
रैपिडो पर जाते समय हुआ छोटा सा एक्सीडेंट
पहले का जमाना कुछ और था जब कुछ लोगों के पास फोन हुआ करता था। अब तो हर किसी के हाथ में आपको फोन देखने को मिल जाएगा और वो भी स्मार्ट फोन ही दिखेगा। कई सारे लोग आईफोन भी यूज करते हैं। यहां तक कि बच्चे भी आजकल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और जितने भी लोगों के पास फोन है, वो सभी आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप देखते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक लड़की ने रिकॉर्ड किया है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की बाइक पर पीछे बैठी हुई है और वो कहीं जा रही है। उसने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना हुआ है। अब रैपिडो वाले ने उसे हेलमेट नहीं दिया होगा क्योंकि वीडियो के अंत में वो भी बिना हेलमेट के ही नजर आता है।। वो नजारा देखते हुए जा रही है और अभी वो वीडियो बंद ही करने वाली थी कि तभी कांड हो जाता है। रैपिडो वाले कि किसी के साथ टक्कर हो जाती है और वो लड़की गिर जाती है। गिरते ही लड़की का पैर बाइक के नीचे फंस जाता है और वो चिल्लाती है, ‘भैया मेरा पैर, पैर, पैर, मेरा पैर।’ इसके बाद वो शख्स उसे उठाता हुआ नजर आता है। वीडियो पर लिखा है, ‘आज रैपिडो वाले भैया ने सारे भगवान एक साथ याद दिला दिए।’
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रील बना रही थी बाइक टैक्सी पर बैठ कर, बाइक टैक्सी वाले ने ठोक दिया।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बन गई रील, कैसे महसूस हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो मोय मोय हो गया दीदी का, रील की रेल बन गई। तीसरे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में बेचारी की रेल बन गई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये मां के लाडले हैं कुछ भी कर सकते हैं, लड़कों का यह Video देख आपको भी आएगी हंसी
जुगाड़ तो बहुत देखे मगर ऐसा कुछ अब तक नहीं देखा, Video आपको भी कर देगा हैरान