delhi crime murder
Image Source : PTI
सांकेतिक फोटो।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से अपराध की वारदात सामने आई है। राजधानी के नरेला इलाके में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को छठी मंजिल से धक्का देकर उसकी जान ले ली है। पुलिस की ओर से बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी साझा की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने हाल ही में दिल्ली के कोंडली में नयी नौकरी शुरू की थी। वहीं, मृत महिला हरियाणा के फरीदाबाद में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी।

मृतका के बारे में क्या पता लगा?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृत महिला की पहचान 27 वर्षीय साधना सिंह के रूप में हुई है। साधना आरोपी दीपक के साथ पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहा करती थी। दीपक भी पहले  नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वर्तमान में वह दिल्ली के नरेला में एक फ्लैट में छठी मंजिल पर रहता था। वहां पर साधना अक्सर उससे मिलने आती थी।

क्यों की प्रेमिका की हत्या?

पुलिस इस घटना को लेकर बताया- ‘‘घटना से एक दिन पहले वह दीपक के फ्लैट पर आई थी। उसे पता चला कि दीपक के माता-पिता ने उसकी शादी के लिए कुछ दिन पहले एक लड़की देखी है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई जो बाद में झगड़े में बदल गई और इसी दौरान दीपक ने कथित तौर पर उसे बालकनी से नीचे धक्का दे दिया।’’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version