ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।- India TV Paisa

Photo:PTI ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।

घरेलू शेयर बाजार पर अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ का लगातार देखा जा रहा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 8 अगस्त को 765.47 अंक लुढ़ककर 79857.79 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी पस्त होकर 232.85 अंकों की जोरदार कमजोरी के साथ 24,366.30 के लेवल पर टिका। शुक्रवार के कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में तेज गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई, हालांकि प्रस्तावित अमेरिकी-रूसी राष्ट्रपति बैठक की उम्मीद ने गिरावट को सीमित कर दिया।

सबसे ज्यादा प्रभावित कंपनियां

शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कमजोर रहे। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर उछाल के साथ बंद हुए।

विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुख

पीटीआई की खबर के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते गुरुवार को लगभग 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार से अमेरिकी सरकार द्वारा भारत से आयातित सामान पर लागू किए गए 25% टैरिफ का असर भी बाजार में दिखा।

ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली, हालांकि जापान का टोक्यो निक्केई 225 सूचकांक 2.2% तक उछल गया, हालांकि बाद में यह लाभ थोड़ा घटकर 1.9% पर रहा और 41,820.48 के स्तर पर बंद हुआ। पीटीआई की खबर के मुताबिक, इस तेजी की मुख्य वजह यह रही कि जापानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर जारी विवाद का समाधान कर लिया है। गुरुवार से लागू हुए नए अमेरिकी टैरिफ पहले हुई 15% की सहमति से मेल नहीं खा रहे थे। हालांकि, जापान के मुख्य व्यापार दूत ने बताया कि अमेरिका इस गलती को सुधारने पर राजी हो गया है।

रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटा

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 87.71 (प्रारंभिक) के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते बाजार में निराशावाद बना हुआ है, जिससे रुपये पर दबाव बना हुआ है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने दिन की शुरुआत 87.56 पर की और 87.52 से 87.75 के बीच कारोबार करते हुए अंत में 87.71 (प्रारंभिक) पर बंद हुआ।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version