खाई में गिरी पिकअप गाड़ी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
खाई में गिरी पिकअप गाड़ी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तहसील में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गई। जीप में लगभग 15-20 लोग सवार थे, जो किंडेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल लोगों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

(रिपोर्ट- समीर शेख)

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version