ED sent summons to cricketer Suresh Raina know what is the whole matter- India TV Hindi
Image Source : PTI
क्रिकेटर सुरेश रैना को ED ने भेजा समन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को नोटिस भेजा है। ईडी ने सुरेश रैना को बेटिंग केस मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को ईडी के दफ्तर बुलाया है। दरअसल 1xBet बेटिंग ऐप मामले में ईडी ने सुरेश रैना को नोटिस जारी किया है। यह पूछताछ दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में होगी, जहां सुरेश रैना पहुंचेंगे। बता दें कि सुरेश रैना इस ऐप के ब्रांड एम्बेसडर हैं। गौरतलब है कि ईडी बेटिंग ऐप केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। ईडी की जांच के घेरे में सुरेश रैना के अलावा कई क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियां हैं।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version