
पाकिस्तानी दूतावास को अखबार की सप्लाई बंद।
ऑपरेशन सिंदूर में घुटने टेकने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों की हवाले से खबर सामने आई थी कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास या उच्चायोग में भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की अखबार, पानी और गैस जैसी बुनियादी जरूरतों की सप्लाई रोकी जा रही है। अब भारत ने भी पाकिस्तान की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने भी पाकिस्तानी दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के वाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उच्चायोग में अखबारों की सप्लाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद में बंद की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी पाकिस्तान दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद की।
पाकिस्तान ने पहले क्या किया?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की पाइपलाइन वाली गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसे बाद से भारतीय राजनयिकों और उनके परिवार के लोगों को बाजार से महंगे दामों में गैस खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर तक की सप्लाई में भी समस्या आ रही है। उच्चायोग के अधिकारियों-कर्मचारियों के घर अखबार देने से भी मना कर दिया गया है।
- रसोई गैस की सप्लाई रोकी।
- पीने के पानी की सप्लाई में दिक्कत।
- स्थानीय अखबार की सप्लाई रोकी।
वियना कन्वेंशन का उल्लंघन
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के लोगों को परेशान करना वियना कन्वेंशन का उल्लंघन माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वियना कन्वेंशन के नियम के अनुसार, किसी देश में दूतावासों के सुचारू संचालन और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलती है।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिकों की पानी-गैस सप्लाई रोकी
मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो ने दी गीदड़भभकी, कहा- “भारत ने सिंधु पर बांध बनाया तो जंग होगी”