
सादिया इकबाल और दीप्ति शर्मा
भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने अपने दम भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। अब उन्हें आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
दूसरे नंबर पर काबिज दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं और उनके इस समय 732 रेटिंग अंक हैं। दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा अब उन्हें मिला है। वह आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में इकलौती भारतीय प्लेयर हैं। वहीं एनाबेल सदरलैंड पहले नंबर पर हैं और उनके 736 रेटिंग अंक हैं।
सादिया इकबाल को हुआ नुकसान
पाकिस्तान की सादिया इकबाल 732 रेटिंग अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सादिया रैंकिंग में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। सादिया आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं और उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ तीन विकेट ही हासिल किए थे और रेटिंग अंक गंवा दिए। दूसरी तरफ पाकिस्तानी महिला टीम को टी20 सीरीज में 1-2 से हार का मुंह भी देखना पड़ा था।
ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचीं
आईसीसी की महिला ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा 387 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वह वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (505) और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (434) से पीछे हैं। आयरलैंड की हरफनमोला ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को पाकिस्तान के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। प्रेंडरगैस्ट पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म में थीं। इस 23 साल की खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन योगदान दिया और सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता था। उन्होंने तीन मैचों में 72 की औसत से 144 रन बनाए और अपनी उपयोगी मध्यम गति की गेंदों से चार विकेट भी लिए।
यह भी पढ़ें:
शाहीन अफरीदी हो गए बाहर, इस प्लेयर को मिली एंट्री; कप्तान रिजवान ने किया Playing 11 में बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम की सबसे बड़ी जीत, अपने ही रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
