Shubman Gill And Ben Stokes- India TV Hindi
Image Source : GETTY
शुभमन गिल और बेन स्टोक्स

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में यदि देखा जाए तो किसी एक फॉर्मेट के भविष्य को लेकर अक्सर चर्चा देखने को मिलती है तो वह टेस्ट क्रिकेट है। आईसीसी की तरफ से टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत की गई जिसके अब तक कुल तीन सीजन खेले जा चुके हैं। वहीं अब टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने सभी देशों को इस फॉर्मेट के ना खेलने की सलाह दी है।

टेस्ट क्रिकेट की कमी हमारे लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने अपने दिए बयान में कहा कि मुझे नहीं लगता कि टेस्ट खेलने वाले देशों की कोई निश्चित संख्या है। लेकिन मुझे लगता है कि भविष्य में टेस्ट क्रिकेट की कमी हमारे लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद होगी। मेरे कहने का मतलब है कि मुझे नहीं लगता कि विश्व क्रिकेट में हर किसी देश को टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा रखने की जरूरत है। इससे कोई परेशानी नहीं है। बहुत से लोग जो टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते हैं शायद उन्हें मेरा ये बयान पसंद ना आए लेकिन अगर हम कुछ ऐसे देश जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने पर मजबूर करते हैं तो सचमुच हम इन देशों को दिवालिया बनाने की कोशिश कर रहे होंगे।

ऑस्ट्रेलिया को इस साल के आखिर में करनी है एशेज की मेजबानी

साल 2025 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में एशेज सीरीज खेली जानी है, जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट के अधिकतर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर टॉड ग्रीनबर्ग का बयान उस समय सामने आया है, जब एकतरफ इंग्लैंड और भारत के बीच जहां रोमांचक टेस्ट सीरीज का अंत हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने जहां वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में एकतरफा मात दी तो न्यूजीलैंड ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ आसानी से सीरीज अपने नाम की।

ये भी पढ़ें

AUS vs SA: कॉर्बिन बॉश को उनकी गलत हरकत पर लगा जुर्माना, ICC ने लिया कड़ा एक्शन

डक पर आउट होकर भी क्रीज नहीं छोड़ रहे थे रिजवान, अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जगहंसाई

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version