janmashtami- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY
जन्माष्टमी किस तारीख की है 2025 में

Shri Krishna Janmashtami 2025 Date (कृष्ण जन्माष्टमी किस दिन है) Live Update: 2025 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख का पता लगाने के लिए हमें ये जानना जरूरी है कि आखिर ये त्योहार किस तिथि और नक्षत्र में मनाया जाता है। तो आपको बता दें पंचांग अनुसार जन्माष्टमी का पावन पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इसी तिथि और नक्षत्र में रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में जिस दिन ऐसा संयोग बन रहा हो उसी दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लेकिन इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र अलग-अलग दिन पड़ रहा है। ज्योतिष अनुसार इस स्थिति में जिस दिन अष्टमी तिथि पड़ रही है उस दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। तो आपको बता दें 2025 में भादो कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 से शुरू होकर 16 अगस्त की रात 09:34 बजे तक रहेगी। वहीं रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त की सुबह 04:38 से प्रारंभ होकर 18 अगस्त की सुबह 03:17 बजे तक रहेगा। उदया तिथि के अनुसार 2025 में जन्माष्टमी का पावन पर्व स्मार्त और वैष्णव दोनों संप्रदाय के लोग 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाएंगे।

जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग, तीन राशियों के जीवन में होंगे कई चमत्कारी बदलाव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि व मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2025 Date And Time)














कृष्ण जन्माष्टमी 2025 भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तारीख 16 अगस्त 2025, शनिवार
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2025 16 अगस्त की देर रात 12:04 से 12:47 तक
मुहूर्त की अवधि 43 मिनट्स
मध्यरात्रि का क्षण 12:25 AM, अगस्त 17
जन्माष्टमी पर चंद्रोदय समय 11:32 PM
अष्टमी तिथि प्रारम्भ 15 अगस्त 2025 को 11:49 PM बजे
अष्टमी तिथि समाप्त 16 अगस्त 2025 को 09:34 PM बजे
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ 17 अगस्त 2025 को 04:38 AM बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त 18 अगस्त 2025 को 03:17 AM बजे
जन्माष्टमी व्रत पारण समय 2025 17 अगस्त को 05:51 AM के बाद

FAQ: जन्माष्टमी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कृष्ण जन्माष्टमी किस तिथि पर मनाई जाती है?

कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

2025 में कृष्ण जन्माष्टमी कब है?

2025 में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार को है।

2025 में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा?

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त 2025 की दोर रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा।

मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन में जन्माष्टमी कब है?

2025 में मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी 2025 पर रोहिणी नक्षत्र कब से कब तक रहेगा?

इस साल जन्माष्टमी पर्व के दिन रोहिणी नक्षत्र का योग नहीं बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र जन्माष्टमी के अगले दिन यानी 17 अगस्त की सुबह 04:38 बजे से शुरू होकर 18 अगस्त को प्रात: काल 03:17 तक रहेगा।

जन्माष्टमी 2025 चंद्रोदय समय क्या रहेगा?

जन्माष्टमी के दिन चंद्रोदय रात 11 बजकर 32 मिनट पर होगा।

(नोट: जन्माष्टमी पर्व से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version