Glenn maxwell- India TV Hindi
Image Source : GETTY
ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा। अभी ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, जिसमें दोनों टीमों की नजरें आखिरी मैच में सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जिनका बल्ला तो खामोश चल रहा है, लेकिन वह गेंद से कमाल दिखाने में कामयाब हो रहे हैं उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा।

मैक्सवेल एक विकेट लेते ही इस मामले में बनेंगे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल पिछले काफी समय से टी20 क्रिकेट में गेंद अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं, जिसमें अब यदि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में एक विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह अपने 50 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लेंगे। इसी के साथ वह पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन जाएंगे जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 2500 से ज्यादा रन होने के साथ 50 विकेट भी होंगे। अभी तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो ये कारनामा करने में कामयाब हो सके हैं। शाकिब अल हसन, मोहम्मद हफीज और मलेशिया टीम के खिलाड़ी वीरनदीप सिंह का नाम शामिल है।

अभी तक दोनों टी20 मैच में बल्ला रहा है खामोश

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला अभी तक दोनों ही टी20 मैचों में खामोश ही देखने को मिला जिसमें उन्होंने पहले मैच में जहां सिर्फ एक रन बनाने में कामयाब हुए थे तो वहीं दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 16 रनों की पारी देखने को मिली थी। इससे पहले वेस्टइंडीज के दौरे पर भी खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में मैक्सवेल बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे। हालांकि मैक्सवेल इस दौरान गेंदबाजी में जरूर योगदान देते हुए नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी प्लेयर रन आउट होने के बाद साथी प्लेयर पर बुरी तरह भड़का, मैदान पर निकाली भड़ास; देखें VIDEO

पृथ्वी शॉ अब इस टीम से आएंगे खेलते हुए नजर, स्क्वाड का हुआ ऐलान CSK के स्टार खिलाड़ी को भी मिली जगह

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version