सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
Image Source : PTI
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ गुरुवार को दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों के मामले की सुनवाई कर रही है। डॉग लवर्स की तरफ से कपिल सिब्बल अदालत में पक्ष रख रहे हैं। डॉग लवर्स की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि बिना नोटिस स्वतः संज्ञान लेकर ऐसा आदेश उचित नहीं। उनको छोड़ा नहीं जाए, यह कैसा आदेश है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्या आपने आदेश पढ़ा है। सिब्बल ने कहा जी…। सिब्बल ने कहा रोक लगाने का आदेश दीजिए। फिर आगे सुनवाई कर लीजिए। 

इस पर सरकार की तरफ से पेश एसजी ने कहा कि दो तरह के लोग हैं… एक जो इस बारे में बोलते हैं और दूसरे जो परेशान हैं..एसजी ने कहा कि बच्चे मर रहे हैं। वीडियो देखिए बहुत सारे हैं..दूसरा विकल्प नसबंदी करना है। मैं एनिमल लवर हूं वो ठीक है लेकिन आंकड़ा देखिए..। एसजी ने कहा कि रेबीज और कुत्तों के काटने का डेटा देखिए। 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version