
Breaking News
नई दिल्ली: पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की फोन कॉल पर बात हुई है। खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं।”