mumbai heavy rain- India TV Hindi
Image Source : PTI
मुंबई में भारी बारिश

देशभर में मॉनसून का कहर अपने चरम पर है। जम्मू से लेकर महाराष्ट्र तक जमकर बारिश हो रही है तो मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने एकबार फिर BMC के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मुंबई में 8 घंटों के दौरान 177 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जिसके बाद सड़कें तालाबों में तब्दील हो गईं। रोड पर गाड़ियां रेंगती नजर आई और लोग घरों में कैद हैं। बारिश का असर हवाई सेवा और लोकल ट्रेन सर्विस पर भी पड़ रहा है जहां विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेन देरी से चल रही हैं तो कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं। परेशानी की बात ये है कि आज भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई सहित ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version