Chandra Grahan 7 September 2025 Visible In India Or Not Know which zodiac signs will get the happiness – 7 सितंबर का चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए किन राशियों को देगा धन लाभ


chandra grahan- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
7 सितंबर का चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा?

Chandra Grahan 7 September 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा के साथ राहु और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध ग्रह विराजमान होंगे। तो वहीं चंद्रमा से अष्टम भाव में मंगल और छठे में शुक्र मौजूद रहेंगे जबकि चंद्रमा से पंचम भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में शनि स्थित होंगे। चलिए जानते हैं कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखेगा और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा।

7 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखेगा?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समेत पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका के अलावा दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। 

7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य होगा?

जी हां, इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत 7 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।

इन राशियों को लाभ देगा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो भी काम लंबे समय से रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए ग्रहण बेहद लाभकारी साबित होने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शुक्र-बुध की युति से कर्क राशि में बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, नौकरी-बिजनेस में खूब पैसा कमाएंगी ये 3 राशियां

साल में एक ही बार खिलता है ये दिव्य फूल, घर में लगा लिया तो चमक जाएगी किस्मत, सौभाग्यशाली ही कर पाते हैं इसके दर्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *