ये रही संभावित कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
बिग बॉस-19 में इस बार काफी शानदार कंटे्टेंट्स आ रहे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर जिनके नाम चल रहे हैं या फिर इनमें से कुछ लोगों ने खुद ही इस बात के संकेत दिए हैं। इनमें से टीवी और एक्टिंग की दुनिया के साथ कुछ रियालिटी शो के विजेता कंटेस्टेंट्स भी हैं। शहनाज गिल जो बिग बॉस-13 सीजन में काफी सुर्खियां बटोरते रहे थे उनके भाई नजर आएंगे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के राइटर जीशान कादरी का भी नाम चल रहा है। ये रही पूरी लिस्ट-अमाल मलिक, जीशान कादरी, माइक टाइसन, पायल धरे, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, कुनिक्का सदानंद, पुनीत मोरे, बशीर अली, शहनाज बडेशा, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, वाभिज दोराबजी, धीरज धूपर।