टमाटर और बादाम की चटनी- India TV Hindi
Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE, FREEPIK
टमाटर और बादाम की चटनी

भारत में अलग-अलग तरह की चटनी बड़े चाव के साथ खाई जाती है। आज हम आपको एक ऐसी चटनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो न केवल टेस्टी होगी बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चटनी को बनाने के लिए आपको न तो बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको बहुत ज्यादा समय लगेगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले फ्रेश टमाटर को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। साथ ही आपको बादाम को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ देना है।

दूसरा स्टेप- भीगे हुए बादाम के छिलके उतार लीजिए। इसके बाद एक पैन में तेल को गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- गर्म तेल में टमाटर के टुकड़े, कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन की कली एड कर सभी चीजों को भून लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको इस मिक्सचर को तब तक भूनना है, जब तक सभी चीजें गल न जाएं। अब आपको इस मिक्सचर को और भीगे और छिले हुए बादाम को मिक्सी में डालकर पीस लेना है।

पांचवां स्टेप- अब आप इस चटनी को मिक्सी से एक कटोरे में निकाल लीजिए। आखिर में इस चटनी में थोड़ा सा नमक और ताजा बारीक कटा हुआ धनिया भी मिला लीजिए।

अब आप टमाटर और बादाम की चटनी को सर्व कर सकते हैं। आप इस क्रीमी चटनी को रोटी, पराठे, डोसा, इडली या फिर चावल के साथ खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर इस चटनी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। ये चटनी आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस चटनी को फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। अगर आप भी धनिए और पुदीने की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version