वंदे भारत एक्सप्रेस- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सात प्रमुख परिचालन मार्गों पर ‘वंदे भारत ट्रेनों’ में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस कदम से इन व्यस्त मार्गों पर यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

किन मार्गों पर बढ़ेंगे कोच?

जिन मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे उनमें- 

  1. मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल
  2. सिकंदराबाद-तिरुपति
  3. चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली
  4. मदुरै-बेंगलुरु कैंट
  5. देवघर-वाराणसी
  6. हावड़ा-राउरकेला
  7. इंदौर-नागपुर

अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा समय में इन मार्गों पर आठ डिब्बे वाली चार और 16 डिब्बे वाली तीन वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। 

कोचों की संख्या में बढ़ोतरी

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, “16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी। वहीं, आठ डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में इतने ही अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर डिब्बों की संख्या 16 की जाएगी।”

कुमार के अनुसार, “वित्तीय वर्ष 2025-26 (31.07.2025 तक) में यात्री संख्या और कोच वृद्धि की व्यवहार्यता के आधार पर 16 डिब्बों वाली तीन वंदे भारत ट्रेन में अस्थाई रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 और आठ डिब्बों वाली चार वंदे भारत ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 16 करने की योजना बनाई गई है।”

नई सेवाओं के लिए ट्रेनों का उपयोग

अधिकारियों ने यह भी बताया कि सात वंदे भारत ट्रेनों के अपग्रेड होने के बाद 20 कोच वाली कई और वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना है। 16 कोच वाली एक ट्रेन विस्तार के लिए उपलब्ध होगी। कुमार ने कहा कि यात्रियों की संख्या के आधार पर वंदे भारत सेवा की एक अस्थायी प्रतिस्थापन योजना भी तैयार की जा रही है। इसके बाद खाली हुई 16 और 8 कोच वाली ट्रेनों का उपयोग नई सेवाओं को शुरू करने के लिए किया जाएगा।

  • अपग्रेडेशन के बाद, मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई एग्मोर-तिरुनेलवेली रूट पर 16 की जगह 20 कोच की ट्रेनें चलेंगी। 
  • वहीं, मदुरै-बेंगलुरु कैंट, देवघर-वाराणसी, हावड़ा-राउरकेला और इंदौर-नागपुर मार्ग पर 8 की जगह 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें-

कुदरत के कहर से बेहाल जम्मू, फंसे लोगों को निकालने के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

बस स्टैंड पर भयावह हादसे का VIDEO, बस ने ऑटो को टक्कर मार उड़ाए परखच्चे; 5 ने तोड़ा दम

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version