sparsh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHRIVASTAVASPARSH
स्पर्श श्रीवास्तव।

संजय दत्त से लेकर बॉबी देओल तक बॉलीवुड के कई कलाकार अब साउथ का रुख कर चुके हैं और खूब धूम भी मचा रहे हैं। इस बीच एक और एक्टर है जो संजय दत्त और बॉबी देओल की राह पर चलने को तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं लापता लेडीज के दीपक कुमार यानी स्पर्श श्रीवास्तव की, जो साउथ का रुख कर चुके हैं। स्पर्श श्रीवास्तव ने नागा चैतन्य ने अपकमिंग फिल्म “एनसी24” की ब्रिगेड ज्वॉइन कर ली। गुरुवार को अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स की र से इसका ऐलान किया गया।

साउथ में एंट्री को तैयार स्पर्श

लापता लेडीज पहले ही स्पर्श के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर रही है और अब वह साउथ इंडस्ट्री मे अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। ये फिल्म उनके करियर में परिवर्तनकारी भूमिका हो सकती है। इस फिल्म का ऐलान नवंबर 2024 में ऐलान किया गया था, जिसमें नागा चैतन्य लीड रोल में नजर आएंगे।

बर्थडे पर किया ऐलान

प्रोडक्शन टीम ने स्पर्श के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की, जिसमें स्पर्श के किरदार की विशिष्टता पर प्रकाश डाला गया है। पोस्ट में लिखा गया, “दुनिया ने उनका सौम्य आकर्षण देखा… अब, उनके पहले कभी न देखे गए अवतार के लिए तैयार हो जाइए। जन्मदिन मुबारक हो स्पर्श श्रीवास्तव। NC24 की पौराणिक दुनिया में आपका स्वागत है।” हालांकि, फिल्म में उनका रोल क्या होगा अभी इस राज से पर्दा नहीं उठाया गया है।

एनसी24 कब रिलीज होगी?

एनसी24 के निर्देशक कार्तिक दंडू कर रहे हैं, जो ‘विरुपाक्ष’ के लिए मशहूर हैं। इस फिल्म में नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में होंगे। ये एक पौराणिक थ्रिलर है, जिसमें अब स्पर्श की भी एंट्री हुई है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version