भारत को रूस ने दी तेल पर भारी छूट- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (PTI)
भारत को रूस ने दी तेल पर भारी छूट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है और इसकी वजह रूस से तेल खरीदने और अप्रत्यक्ष रूप से रूस यूक्रेन युद्ध में भागीदार होने का आरोप लगाया है। ट्रंप की टैरिफ की धमकियों का भारत ने करारा जवाब दिया है और उनकी धमकियो को अनदेखा कर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखे हुए है। अब ट्रंप के लिए ऐसी खबर है कि उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है।क्योंकि भारतीय रिफाइनरियों के लिए रूसी कच्चा तेल अब और सस्ता हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने भारत को दिए जाने वाले तेल पर छूट को और बढ़ा दिया है और अब ये छूट 3-4 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह भारत को मिल रही यह छूट 2.50 डॉलर थी, जबकि जुलाई में एक डॉलर प्रति बैरल थी। अब भारत को रूसी तेल और सस्ता मिलेगा और ये नई दरें सितंबर और अक्टूबर में भारत को भेजे जाने वाले तेल पर लागू होंगी।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version