
कांतारा: चैप्टर-1
साउथ सिनेमा की फिल्में बीते 1 दशक से छाई रहती हैं और बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ाती हैं। पुष्पा-2 ने बीते साल 4 दिसंबर को रिलीज हुई थी और 1400 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचने में सफल रही थी। अब एक और साउथ की ही फिल्म रिलीज के लिए तैयार है जो पुष्पा-2 की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस फिल्म का नाम है ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और इसने रिलीज से पहले ही कथित तौर पर 125 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म ओटीटी राइट्स के एवज में 125 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है। साथ ही रिलीज के बाद इस फिल्म से फैन्स को भी काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था और सुपरहिट रहा था।
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म?
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर-1’ के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। जिसमें बताया गया है कि इसके लिए प्राइम वीडियो ने मेकर्स को 125 करोड़ रुपयों की मोटी रकम ऑफर की है। ऐसे में अगर ये रिपोर्ट सच है तो फिल्म रिलीज से पहले ही हिट हो गई है। साथ ही पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार ये फिल्म लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है।
2 अक्टूबर को सिनेमघरों में रिलीज होगी फिल्म
कांतारा: चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए आधिकारिक ट्रेलर 20 सितंबर के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में मेकर्स ने बताया कि ‘कांतारा: चैप्टर 1 के सिनेमाघरों में ट्रेलर के लिए काम जोरों पर चल रहा है। हमारा उद्देश्य एक ही चीज से धूम मचाना और गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज की गति को जारी रखना है। अनिल थडानी अपने बैनर एए फिल्म्स के तहत इस फिल्म को उत्तर भारत में रिलीज करेंगे।’ इस बीच, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ इस फिल्म के लिए एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो इस साल के सबसे बड़े अखिल भारतीय सहयोगों में से एक होगा।
ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी को देखते ही पैर छूने दौड़े 2 धाकड़ एक्टर और 1 डायरेक्टर, सबसे आगे दिखे अनुराग कश्यप
