Jadavpur University student death, Anamika Mandal death- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE
जादवपुर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा की संदिग्ध मौत हुई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के एक गेट के पास एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है और लड़की की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

छात्रों ने लड़की को बेहोश पड़ा देखा था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के पास स्थित यूनियन रूम के तालाब के आसपास कुछ छात्रों ने एक लड़की को बेहोश पड़ा हुआ देखा था। इस लड़की की पहचान यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा अनामिका मंडल थी। छात्रों ने तुरंत अनामिका को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं। इसके बाद उसे फौरन एम्बुलेंस से पास के केपीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विश्वविद्यालय के छात्रोंस में शोक की लहर

इस घटना ने विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ा दी है। जादवपुर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अनामिका की मौत के पीछे का कारण क्या था और यह हादसा कैसे हुआ। अभी तक मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। अनामिका के परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version