mohammed shami- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में शामिल नहीं हैं। इसी बीच उन्होंने देश के लोकप्रिय शो आप की अदालत में अपनी निजी जीवन को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने अलग हो चुकी पत्नी हसीन जहां के साथ लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बारे में विस्तार से बात की। हसीन जहां से उन्होंने 2014 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे। 

जिंदगी की थी सबसे बड़ी गलती: मोहम्मद शमी

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने उनकी वाइफ द्वारा 2018 में दर्ज कराई गई घरेलू हिंसा की शिकायत के बारे में पूछा, तो शमी कहा कि जिंदगी आपको बहुत कुछ सिखाती है। मैं मानता हूं कि यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। मैं किसी को दोष नहीं देता, यह मेरी किस्मत थी।

जब उनसे पूछा गया कि इस पारिवारिक विवाद के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर ध्यान कैसे लगाया, तो मोहम्मद शमी ने कहा कि यह वाकई मुश्किल था। यह आपको चुभता है। जब आप एक बेहद प्रतिस्पर्धी खेल खेलते हैं, तो आपको दोनों तरफ नजर रखनी पड़ती है कि वहां क्या हो रहा है और यहां क्या हो रहा है। आप बहुत दबाव में काम करते हैं।

झगड़ा नहीं चाहता: शमी

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी विवाद खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने की कोशिश की, मोहम्मद शमी ने जवाब दिया कि कोई भी घर पर झगड़ा नहीं चाहता। खासकर जब आप अपने देश के लिए सेवा कर रहे हों, तो आप अवांछित तनाव नहीं चाहते। कोशिश जरूर थी, अब ये सामने वाले पर है कि वो क्या चाहते हैं, क्या करना है क्या नहीं। धैर्य रखना होगा अपने ऊपर।

शमी ने तीन बार आत्महत्या करने की सोची

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आप की अदालत शो में खुलासा किया है कि उन्होंने कम से कम तीन बार आत्महत्या करने के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा कि मेरे मन में विचार आया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, भगवान का शुक्र है। वरना मैं विश्व कप से चूक जाता। मेरे मन में जीवन समाप्त करने का विचार आया था, लेकिन फिर मैंने निर्णय लिया कि इस खेल ने मुझे इतना नाम दिया है, मैं ये सब भूलकर मौत के लिए क्यों सोचूं? मैंने फिर लोगों के प्यार और स्नेह के बारे में सोचा। फिर मैंने फैसला लिया, ये सब अब भूल जाओ और अपने खेल पर फोकस करो।

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ ऐसी होगी पाकिस्तान की Playing 11? कप्तान सलमान इन प्लेयर्स को दे सकते हैं जगह

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version