
RSS प्रमुख मोहन भागवत।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान जारी किया है। मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के इंदौर में परिक्रमा पुस्तक के विमोचन के दौरान कहा है कि “इंग्लैंड बाटने की स्थिति में आ रहा है, हम नहीं बाटेंगे, हम बढ़ेंगे आगे, कभी बंट गए थे, वो भी फिर से मिला लेंगे।” मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में झगड़े होते हैं, भगवान एक है कि अनेक है? हमारे दार्शनिक कहते हैं एक अनेक के झगड़े में क्या पड़ते हो? भगवान है, दूसरा कुछ है ही नहीं, तब सब झगड़े व्यर्थ हो जाते हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- हम सब लोग जानते हैं कि जीवन श्रद्धा और विश्वास पर चलता है। जिनको जड़वादी कहा जाता है, वो लोग भी इन बातों को मानते हैं आज कल, पहले नहीं मानते थे, आजकल मानते हैं। दुनिया श्रद्धा विश्वास पर चलती है, आज दुनिया में संघर्ष इसलिए है क्योंकि सभी के मन में अहम है, जिसमें केवल यह सोच है कि मैं ही आगे बढूं, दूसरा कोई आगे ना बढ़े। इसलिए आपस में भिड़े हुए हैं, स्वार्थ और अहंकार दुनिया में संघर्ष और टकराव की जड़ है। आरएसएस प्रमुख ने संबोधन में कहा कि गला काटने का काम जेब काटने का काम पहले दरजी करते थे, अब पूरी दुनिया कर रही है।
