
स्विगी इंस्टामार्ट सेल
Swiggy Instamart पर आज से 10 मिनट वाली सेल शुरू होगी। 10 दिनों तक चलने वाली इस सेल में iPhone, OnePlus, Oppo, Samsung आदि के फोन सस्ते में मिलेंगे। इस सेल में यूजर्स डेली 10 मिनट तक सस्ते में कई ब्रांड के फोन सस्ते में खरीद सकते हैं। इंस्टैंट होम डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर डेली 10 मिनट के लिए किसी भी प्रोडक्ट की खरीद पर 50% से 90% तक बचाए जा सकते हैं। हालांकि, इस सेल का लाभ चुनिंदा शहरों के लोग ले सकेंगे। कंपनी ने सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स रिवील कर दी है।
Swiggy और Instamart ऐप पर यह सेल 19 से 28 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। फेस्टिव सीजन में यूजर्स को iPhone 16, iPhone 16e, OnePlus 13R, OnePlus 13s, Oppo F31 5G, Oppo Reno 14 5G, Motorola G85, Poco M7 5G, Samsung Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन सस्ते में मिलेंगे। यूजर्स डेली 10 मिनट के लिए ये सभी फोन काफी सस्ते में खरीद सकेंगे। इसके अलावा नई लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज और iPhone Air को भी खरीद सकेंगे। कंपनी चुनिंदा शहरों में नई आईफोन सीरीज की होम डिलीवरी भी उपलब्ध कराएगी।
OnePlus
इस साल लॉन्च हुए OnePlus 13R और OnePlus 13s की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकेंगे। 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ OnePlus 13R इस सेल के दौरान 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, OnePlus 13s को इस सेल के दौरान 50,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। वनप्लस के फोन में 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलेंगे।
Oppo
हाल में लॉन्च हुआ Oppo F31 5G क सेल के दौरान 20,699 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। इसके अलावा Oppo Reno 14 5G को इस सेल में 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह फोन 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा Oppo K13 5G को भी सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
मिड बजट स्मार्टफोन की बात करें तो Motorola G85, Motorola G05, Poco M7 5G, POCO C71 आदि की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कई ब्रांड्स Swiggy Instamart पर डेली शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच गोल्डन आवर डील्स का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रीमियम प्रोडक्ट्स की खरीद पर स्पेशल ऑफर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें –
iPhone 17 Series का क्रेज, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू में लगी लंबी कतारें