iPhone 17 Series का क्रेज, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू में लगी लंबी कतारें


iPhone 17 Series craze- India TV Hindi
Image Source : ANI
आईफोन 17 सीरीज का क्रेज

iPhone 17 Series और iPhone Air की सेल भारत में शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस साल भी एप्पल की नई आईफोन सीरीज का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिला है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और पुणे के एप्पल स्टोर पर लोगों की लंबी कतारें लग गई है। एप्पल ने 9 सितंबर को नई आईफोन 17 सीरीज को iPhone Air को भारत समेत ग्लोबली पेश किया है। इस साल एप्पल ने अपनी प्रो सीरीज के डिजाइन में बदलाव किया है। साथ ही, अपना सबसे पतला आईफोन भी बाजार में उतारा है।

एप्पल स्टोर पर लंबी कतारें

मुंबई के एप्पल स्टोर पर लोग आधी रात से लंबी कतारों में खड़े रहे। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कम्पलेक्स में देश के सबसे पहले एप्पल स्टोर में लोगों की कतारें लगी हुई है। नई आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने वाले ग्राहक इरफान ने बताया कि वो कल रात 8 बजे से ही नई आईफोन 17 सीरीज खरीदने के लिए कतार में खड़ा था। उसने ऑरेंज कलर वाला वेरिएंट खरीदा। कंपनी ने इस साल बैटरी और कैमरा के साथ-साथ प्रो सीरीज की डिजाइन में भी बदलाव किया है।

मुंबई के एप्पल स्टोर में आने वाले ज्यादातर यूजर्स iPhone 17 Pro सीरीज की नई डिजाइन को लेकर उत्साहित दिखे। नई iPhone 17 Pro सीरीज में कंपनी ने A19 Pro Bionic चिप का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से यूजर्स इसे खरीदना चाह रहे हैं। मुंबई के स्टोर पर नई आईफोन 17 सीरीज खरीदने आए यूजर अमान मेनन ने कहा कि वो नई डिजाइन और चिप को लेकर उत्साहित है। नई आईफोन 17 प्रो सीरीज में यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

iPhone 17 Pro के लिए उमड़ी भीड़

दिल्ली के एप्पल स्टोर पर भी लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली है। दिल्ली के साकेत स्थित एप्पल स्टोर में आए यूजर्स ने iPhone 17 Pro सीरीज के डिजाइन को बेहतर बताया है। यहां आए यूजर्स का कहना है कि कंपनी ने iPhone 15 Pro Max के बाद पहली बार डिजाइन चेंज किया है। साथ ही, कैमरा और प्रोसेसर में अपग्रेड किया गया है।

हाल ही में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू और पुणे में ओपन हुए एप्पल स्टोर में भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। इन दो नए शहरों में पहली बार लोग नई लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज खरीदने के लिए पहुंचे हैं। कई यूजर्स आधी रात से आईफोन 17 सीरीज के लिए कतारों में खड़े दिखे। 

iPhone 17 सीरीज को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, iPhone Air को 1,19,900 रुपये और iPhone 17 Pro सीरीज को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

यह भी पढ़ें –

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air की सेल शुरू, मिलेगी हजारों रुपये की छूट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *