
अरशद वारसी और अक्षय कुमार।
सुभाष कपूर की कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बार, फ्रेंचाइजी के दोनों लोकप्रिय वकील, अरशद वारसी (जॉली 1) और अक्षय कुमार (जॉली 2), एक ही फिल्म में आमने-सामने आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सौरभ शुक्ला जज सुंदर लाल त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी पुष्पा पांडे और संध्या के अपने किरदारों में वापसी कर रही हैं। फिल्म की रिलीज के बाद अब इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म की कमाई किस दिशा में जा रही है, इसी हर अपडेट जानें।
