छात्रा पर दोस्त ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
छात्रा पर दोस्त ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

चुरू: चुरू जिले के तारानगर में शनिवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कॉलेज जा रही 22 वर्षीय छात्रा पर उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल छात्रा को तुरंत तारानगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रोहित सांखला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।

युवती के गले सहित कई जगहों पर चाकू से वार 


 

पुलिस के अनुसार, घायल छात्रा कॉलेज जा रही थी। तभी गांव भलाऊ निवासी विकास बाइक पर आया और युवती के गले सहित कई जगहों पर चाकू से वार कर दिए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और पिछले कुछ दिनों से कहासुनी चल रही थी। युवती द्वारा बात नहीं किए जाने से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

 

हमले के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने हमलावर युवक को राउंडअप कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

यहां देखें वीडियो

8-10 बार किया चाकू से वार

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी ने लड़की पर चाकू से 8-10 वार करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और युवक दोनों एक दूसरे से करीब 4-5 साल से जानते हैं और आपस में दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे। पिछले डेढ़-दो महीने से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। आपस में दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। लड़की के गर्दन में चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित युवती से मारपीट

वहीं, चूरू जिले के सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेंगू से पीड़ित 23 वर्षीय युवती खुशी मीणा, जो वार्ड 19 में भर्ती थी, उसके साथ अस्पताल के बेड पर ही एक महिला ने मारपीट कर दी। घटना 14 सितंबर की बताई जा रही है जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है।

रिपोर्ट- अमित शर्मा, चूरू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version