IND vs PAK Cricket Score Live: भारत और पाकिस्तान की फिर से टक्कर



  • 10:27 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दो ओवर के बाद भारत का स्कोर

    दो ओवर के बाद भारत ने 19 रन बना लिए हैं और वो भी बिना किसी नुकसान के। शुभमन गिल 10 और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।







  • 10:21 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    शाहीन की पहली ही बॉल पर छक्का

    शाहीन की पहली ही बॉल पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगा दिया। इसके बाद अगली बॉल पर उन्होंने एक रन लिया। इससे पहले 14 सितंबर को भी अभिषेक शर्मा ने शहीन की पहली बॉल पर चौका लगाया था।







  • 10:19 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

    टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आ गए हैं।







  • 9:50 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    नवाज रन आउट हुए

    पाकिस्तान के मोहम्मद नवान रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 19 बॉल पर 21 रन बनाए। लेकिन सूर्यकुमार यादव के एक शानदार थ्रो पर वे आउट हो गए। 







  • 9:44 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर

    18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 146 रन हो गया है। मोहम्मद नवाज और कप्तान सलमान अली आगा क्रीज पर टिके हुए हैं।







  • 9:33 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    16 ओवर के बाद स्कोर

    पाकिस्तान ने 16 ओवर के बाद 121 रन बना लिए हैं। टीम के चार विकेट गिर चुके हैं। सलमान अली आगा और मोहम्मद नवाज अभी क्रीज पर हैं।







  • 9:25 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    साहिबजादा फरहान अर्धशतक लगाकर आउट

    पाकिस्तान के अब चार विकेट गिर गए हैं। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे साहिबजादा फरहान 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 45 बॉल पर पांच चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। उन्हें शिवम दुबे की बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कैच आउट करवाया।







  • 9:19 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    तलत बने कुलदीप का शिकार

    पाकिस्तान के तीन विकेट गिर गए हैं। तलत हुसैन को कुलदीप यादव की बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने कैच कर वापस भेजा। तलतक ने 11 बॉल पर 10 ही रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर अब 13.1 ओवर में 110 रन बना लिए हैं।







  • 9:10 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान के 100 रन पूरे

    पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार चला गया है। अभी तक टीम के दो ही विकेट गिरे हैं। साहिबजादा फरहान अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं और अभी अभी तलत हुसैन भी आए हैं।







  • 9:03 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सैम अयूब को दुबे ने भेजा पवेलियन

    सैम अयूब एक छोटी पारी खेलकर वापस लौट गए हैं। उन्होंने 17 बॉल पर 21 रन बनाए। इस दौरान सैम ने एक चौका और एक छक्का लगाया। शिवम दुबे की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने एक बेहतरीन कैच लपका। हालांकि इससे पहले अभिषेक साहिबजादा फरहान के दो कैच छोड़ चुके हैं। जिन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।







  • 8:57 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    फरहान ने ठोका अर्धशतक

    साहिबजादा फरहान ने 37 बॉल परी 52 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के आए हैं। वहीं बात अगर सैम अयूब की करें तो उन्होंने 15 बॉल पर 21 रन बना लिए हैं। सैम ने एक चौका और एक छक्का लगाया।







  • 8:56 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान के दस ओवर समाप्त

    पाकिस्तान की पारी के दस ओवर पूरे हो गए हैं। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। फखर जमां के आउट होने बाद साहिबजादा फरहान और सैम अयूब क्रीज पर टिके हुए हैं। साहिबजादा ने तो अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 







  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    तेजी से रन बना रही है पाकिस्तानी टीम

    पाकिस्तानी टीम तेजी से रन बना रही है। पहला विकेट गिरने के बाद फरहान और सैम अयूब आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है। टीम दोनों बल्लेबाज लगातार चौके और छक्के लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि भारत को बड़ा स्कोर चेज करना होगा।







  • 8:40 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    छह ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर

    छह ओवर का खेल खत्म हो चुका है। यानी पाकिस्तानी पारी का पावरप्ले पूरा हो गया है। इसके बाद पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। केवल फखर जमां ही अभी तक आउट हुए हैं। सैम अयूब 9 और साहिबजादा फरहान 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम एक अच्छे स्कोर की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है।







  • 8:34 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया ने टपका दिए दो कैच

    पहले अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या के ओवर में एक कैच छोड़ दिया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती के ओवर में कुलदीप यादव ने भी कैच ड्रॉप कर दिया। अब तक टीम इंडिया दो कैच छोड़ चुकी है। ये अच्छे लक्षण कतई नहीं हैं।







  • 8:29 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    चार ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर

    चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 36 रन हो गया है। टीम का एक ही विकेट गिरा है। इस वक्त साहिबजादा फरहान 15 और सैम अयूब 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।







  • 8:18 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    फखर जमां का अटैक धरा रह गया

    पाकिस्तान का पहला विकेट गिर गया है। सलामी बल्लेबाज फखर जमां आउट हो गए हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में सफलता दिलाई है। एक शानदार बॉल पर संजू सैमसन ने कमाल का कैच पकड़ा। उन्होंने 9 बॉल पर 15 रन बनाए। इस दौरान जमां ने तीन चौके लगाए। पाकिस्तान का स्कोर 2.3 ओवर में 21 रन बना लिए हैं।







  • 8:13 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दो ओवर में 17 रन

    पहले दो ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन बनाए हैं। उनका कोई भी विकेट नहीं गिरा है। हार्दिक ने जहां छह रन दिए थे, वहीं बुमराह ने 11 रन दे दिए हैं।







  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा ने टपका दिया कैच

    पारी की तीसरी ही बॉल पर फरहान ने थर्डमैन की ओर खेला था। एक आसान सा कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़ दिया। हार्दिक पांड्या पहला ओवर कर रहे हैं।







  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान की सलामी जोड़ी में उलटफेर

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी के लिए मैदान में आ चुकी है। इस बीच चौंकाने वाली बात ये है कि सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के साथ सैम अयूब फील्ड पर नहीं आए हैं। फखर जमां को भेजा गया है। यानी सैम अयूब नीचे खेलने के लिए आएंगे।







  • 7:54 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दुबई स्टेडियम में भारत को अपार जनसमर्थन

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भारतीय फैंस भारी संख्या में वहां पहुंचे हैं, साथ ही दुबई के फैंस भी भारत को सपोर्ट कर रहे हैं। 







  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत बनाम पाकिस्तान मैच की दिलचस्प बात

    भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले नौ टी20 मैचों में से आठ बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। केवल एक ही बार ऐसा हुआ है, जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हो। ये एक जीत पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आई थी। यानी इस हिसाब से आज भी भारतीय टीम फिर से जीत दर्ज करती हुई नजर आ सकती है। 







  • 7:38 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद। 

     







  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। 







  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अक्षर पटेल को लेकर सस्पेंस

    अक्षर पटेल इस मैच में खेलेंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी कुछ पक्का नहीं है। पिछले ही मुकाबले में उन्हें चोट लगी थी। चूंकि ये सिर की चोट थी, इसलिए मामला गंभीर भी हो सकता है। हालांकि अभी जो खबरें सामने आई हैं, वे तो ये कहती हैं कि मैच से पहले वे मैदान पर नजर आए। अब कप्तान सूर्या टॉस के वक्त क्या बोलते हैं, ये अहम है।







  • 7:14 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अभिषेक शर्मा पर रहेंगी निगाहें

    अभिषेक शर्मा ने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है। वह मैदान में आते ही तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हैं। अब एक बार फिर उनके ऊपर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी।







  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

     

     







  • 6:53 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।







  • 6:48 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पाकिस्तान के खिलाफ बदल सकती है। संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो सकती है। वहीं अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर बैठने पर फिर से मजबूर होना पड़ सकता है।







  • 6:45 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    टी20 एशिया कप 2025 में अब तक भारतीय टीम का सफर

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक दमदार खेल दिखाया है और टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं।







  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दुबई का वेदर रिपोर्ट

    दुबई का मौसम इस समय काफी गर्म है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दुबई का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि ह्यूमिडिटी 39% रहने वाली है। मैच के दौरान खिलाड़ियों को काफी गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है। यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा।







  • 5:46 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

    भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 में भारत ने जीत दर्ज की है और पाकिस्तानी टीम सिर्फ तीन में जीत हासिल कर पाई है। ऐसे में भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है।







  • 5:42 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दुबई की पिच रिपोर्ट

    भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए दुबई की पिच की बात करें तो वहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में तीन-तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती हैं। मैच की दूसरी पारी में ओस आने की संभावना है। ऐसे में कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं।







  • 5:26 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    IND vs PAK: पाकिस्तान का स्क्वॉड

    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम

     







  • 5:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    IND vs PAK: सुपर-4 मैच के लिए इंडिया का स्क्वॉड

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती

     







  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सुपर 4 में भारत बनाम पाकिस्तान

    एशिया कप 2025 में सुपर 4 में रविवार को पहला मुकाबला खेला जाएगा। यानी अब से कुछ ही देर बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। पाकिस्तान के मुकाबले टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है।










  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *