विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी अमृत कौर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी अमृत कौर

हिमाचल प्रदेश के PWD यानी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में विवाह के बंधन में बंध गए। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत डॉ. अमृत कौर से दूसरी शादी रचाई है। यह विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर- 11 स्थित एक गुरुद्वारे में संपन्न हुआ।

शादी के इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के बाद, सोमवार शाम को शिमला में एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। यह पार्टी विक्रमादित्य सिंह के शिमला स्थित आवास होली लॉज में रखी गई है।

Image Source : REPORTER

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी संपन्न

किससे हुई थी पहली शादी?

यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से आने वाली सुदर्शना चूंडावत से हुई थी। मनमुटाव के चलते दोनों का लगभग दो महीने पहले तलाक हो गया था।

विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी का नाम अमृत कौर है, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। दोनों की दोस्ती करीब 8-9 साल पुरानी है, जब विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था।

Image Source : REPORTER

विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी अमृत कौर

विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जहां उन्हें मंडी सीट पर भाजपा की कंगना रनौत के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

ये भी पढ़ें-

आज से GST कटौती की दरें लागू, बीजेपी नेता बोले- “पीएम मोदी ने खत्म किया सिरदर्द”, किसने क्या कहा?

थाने में जब महिला PSI ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, शिकायतकर्ता से जमकर हुई नोकझोंक; VIDEO वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version