नवरात्रि में क्या खाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
नवरात्रि में क्या खाएं

नवरात्रि का त्यौहार देवी के नौ स्वरूपों को समर्पित है। इन दिनों माता रानी के बहुत से भक्त व्रत रखते हैं। व्रत के दिनों में कई लोगों को थकान और कमजोरी भी महसूस होती है। अगर आप भी नवरात्रि के व्रत के दौरान एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ जूस पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जूस आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

पिएं बनाना शेक

केले में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए आप बनाना शेक पी सकते हैं। बनाना शेक बनाने के लिए आपको ब्लेंडल में एक पका हुआ केला, एक गिलास ठंडा दूध, एक स्पून चीनी या फिर शहद डालकर ब्लेंड करना है और फिर सर्व कर लेना है। 

पाइनएप्पल स्मूदी

पाइनएप्पल यानी अनानास में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। पाइनएप्पल स्मूदी बनाने के लिए आपको एक कप अनानास के टुकड़े, हाफ कप दही, एक स्पून शहद को ब्लेंडर में डालकर पीस लेना है और फिर ठंडी-ठंडी पाइनएप्पल स्मूदी को पी लेना है। पाइनएप्पल स्मूदी पीने के बाद आपको उर्जावान महसूस होगा।

पिएं कीवी शेक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीवी थकान और कमजोरी को दूर कर एनर्जी बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकती है। कीवी शेक बनाने के लिए आपको सबसे पहले कीवी को छीलकर काट लेना है। अब ब्लेंडर में 2 पकी और कटी हुई कीवी, एक गिलास दूध, एक स्पून शहद एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर सर्व कर लेना है। पोषक तत्वों से भरपूर ये सभी जूस व्रत के दौरान महसूस होने वाली थकान और कमजोरी की छुट्टी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version