जेल से बाहर आने के बाद बोले आजम खान।- India TV Hindi
Image Source : ANI
जेल से बाहर आने के बाद बोले आजम खान।

शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान आज कई सालों के बाद जेल से बाहर निकले हैं। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद, सपा नेता आजम खान का पहला बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने कहा, “सबका बहुत शुक्रिया। बहुत सी दुआएं उनके लिए (जिन्होंने समर्थन दिया)।” इसके अलावा उनके बसपा में शामिल होने की अटकलें भी तेजी से चल रही हैं। इस पर भी आजम खान ने जवाब दिया। आजम खान से बसपा में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “यह केवल वही लोग बता सकते हैं जो अटकलें लगा रहे हैं… मैं जेल में किसी से नहीं मिला। मुझे फोन करने की इजाजत नहीं थी… इसलिए, मैं 5 साल तक पूरी तरह से बाहर के संपर्क में नहीं रहा।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version