
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे मैच।
IND vs AUS U19 2nd Youth ODI Match Live Score: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे का आगाज काफी शानदार तरीके से करते हुए तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दोनों टीमों के बीच इस यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें सभी की नजरें एकबार फिर से टीम इंडिया के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।
यहां पर देखिए दूसरे यूथ वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत – वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, किशन कुमार।
ऑस्ट्रेलिया – एलेक्स टर्नर, साइमन बज (विकेटकीपर), स्टीवन होगन, यश देशमुख (कप्तान), एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, केसी बार्टन, विल बायरोम।