Nepal Road Accident (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP
Nepal Road Accident (Representational Image)

Nepal Road Accident: नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सोमवार को एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस अनियंत्रित होकर ढलान से नीचे जा गिरी। सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा

काठमांडू पोस्ट अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि हादसा लुम्बिनी प्रांत के अर्घाखांची जिले में एक मोड़ पर वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। अखबार के अनुसार, दुर्घटना के समय मिनी बस बुटवल से पुरकोटदाहा जा रही थी। सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय और एक 13 वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं।

बस में सवार थे 26 यात्री

माई रिपब्लिका समाचार पोर्टल ने हादसे के दौरान 24 लोगों के घायल होने की जानकारी दी और जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख दिवस जीसी के हवाले से बताया है कि घायलों में से 4 की हालत गंभीर है। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी इंस्पेक्टर झलक प्रसाद शर्मा के अनुसार, मिनी बस में 26 यात्री सवार थे, जबकि इसकी सीटों की संख्या केवल 16 थी। शर्मा के मुताबिक, बताया जाता है कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने तथा क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई। 

खाई में गिरी थी जीप

बता दें कि, इसी साल जुलाई में भी नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ था जब एक जीप अचानक चट्टानों से टकराकर 100 मीटर गहरी खाईं में गिर गई थी। यह हादसा नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में हुआ था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी 6 अन्य घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें:

गाजा को लेकर बदला इजरायल का प्लान? ट्रंप के साथ बैठक से पहले PM नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़क उठी बगावत, लॉकडाउन का ऐलान; बिगड़े हालात

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version