
सीनियर अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक
चुनाव आयोग आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयोग के बड़े अधिकारी बिहार में हैं। ये अधिकारी बिहार में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीखों को लेकर अपने सुझाव दिए थे। अधिकतर दलों का मानना था कि मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए छठ पर्व के बाद वोटिंग कराई जानी चाहिए और एक या दो चरण में ही वोटिंग होनी चाहिए।
रविवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बिहार की डीजी, सीएस और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव है।
