बिहार विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
Image Source : PTI
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। ऐसे में कई नेता अब पार्टी बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया के पूर्व जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम सकते हैं। 

मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी

ऐसे में नीतीश कुमार को चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लग सकता है। संतोष कुशवाहा पटना में आज तीन बजे आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि संतोष कुशवाहा आरजेडी के टिकट से धमदाहा से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। वह बिहार सरकार के मंत्री एवं जेडीयू के कद्दावर नेता लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 

Image Source : REPORTER INPUT

पूर्व जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा

कुर्मी बिरादरी से आते हैं संतोष कुशवाहा

बता दें कि संतोष कुमार कुशवाहा बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और जेडीयू के प्रमुख नेता रहे हैं। वे कुशवाहा-कुर्मी समुदाय से आते हैं। बिहार की राजनीति में कद्दावर नेता माना जाता है।

दो चरणों में होने हैं विधानसभा के चुनाव

बिहार में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हैं। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को है। 243 विधानसभा सीटों पर 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version