बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, उनके भाई ने कही ये बड़ी बात


Bihar election 2025, BJP, Samrat Choudhary- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER INPUT
सम्राट चौधरी तारापुर सीट से लड़ेंगे चुनाव

इसी साल के अगले महीने यानी नवंबर में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर दो चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। तारीखों की घोषणा हो चुकी है और घोषणा होने के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। जब से तारीखों का एलान हुआ है लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि अलग-अलग पार्टियों के प्रमुख चेहरे किस सीट से विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। इसी बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सीट का नाम साफ हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि वो किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं।

सम्राट चौधरी किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?

आपको बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए वो 16 अक्टूबर को अपना नामांकन दर्ज करेंगे। आपको बता दें कि सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि अभी यह सीट जदयू के हाथों में है मगर अब वहां से भाजपा की तरफ से सम्राट चौधरी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब आपको इस सीट के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं। आपको बता दें कि इस सीट से सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी इस सीट से 7 बार जीत दर्ज कर चुके थे मगर लगभग पिछले 15 साल से उनका परिवार तारापुर सीट से दूर है। अब इस दूरी को खत्म करने की तैयारी की जा रही है।

रोहित चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी भाजपा के कोटे से तारापुर से चुनाव लड़ेंगे और उम्मीद जताई कि इस बार वे लगभग 25 हजार वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर सकते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब तारापुर की मौजूदा विधायक जेडीयू से हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट को भाजपा में शामिल किया जा सकता है मगर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह सीट जेडीयू की रहेगी या भाजपा को मिलेगी। रोहित चौधरी ने ये भी खुलासा किया कि वे भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरा मन बना बैठे थे मगर जब उनका भाई उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने चुनाव न लड़ते हुए भाई को सपोर्ट करने का फैसला किया।

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार में 243 सीटों पर 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा।

(मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग का हुआ ऐलान, जानें BJP-JDU समेत किस पार्टी को मिली कितनी सीट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *