
बाहुबली नेता अनंत सिंह
बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया चल रही है। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह आज मोकामा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दर्ज करेंगे। जेडीयू से सिंबल मिलने के बाद अनंत सिंह सुबह 10 बजे नॉमिनेशन फाइल करेंगे।
छोटे सरकार ने जनता से की खास अपील
आज हो रहे नामांकन को लेकर बाहुबली नेता अनंत सिंह के यहां का माहौल ही अलग है। ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने सबके लिए खाने की खास व्यवस्था की है। उनके आवास पर मिठाईयां यानी गुलाब जामुन बन रहे हैं। अनंत सिंह ने अपने समर्थकों से भारी संख्या में नामांकन के दौरान शामिल होने की अपील की है। इस दौरान जेडीयू के बड़े नेता भी मौजूद रह सकते हैं।
नामांकन में जुट सकती है भारी भीड़
अनंत सिंह के नामांकन के साथ ही बिहार की सियासत में नया दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। उनके समर्थक बाढ़ और मोकामा में भारी संख्या में जुटने की तैयारी में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनंत सिंह की एंट्री से मोकामा सीट पर मुकाबला रोचक हो जाएगा।
