Gopal Mandal, JDU- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे गोपाल मंडल

पटना: एनडीए में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला गठबंधन के सहयोगी दलों को पच नहीं रहा है। पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नाराजगी जताई वहीं अब गठबंधन के अहम दल जनता दल यूनाइटेड में भी घमासान मचा हुआ है। भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड से के विधायक गोपाल मंडल अब मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

समर्थकों के साथ सीएम हाउस पहुंचे गोपाल मंडल

गोपाल मंडल आज अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका टिकट काटने की साजिश हो रही है। मुख्यमंत्री आवास में बैठे हुए कुछ लोग उन्हें बेटिकट करना चाहते हैं। गोपाल मंडल का कहना था कि वे सीएम नीतीश कुमार से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। लेकिन जब उन्हें एंट्री नहीं मिली तो वे सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

मंत्री रत्नेश सदा की आंखों से छलक पड़े आंसू

वहीं सहरसा की सोनबरसा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के विधायक और मंत्री रत्नेश सदा की आंखों में आंसू आ गए। बताया जा रहा है कि उनकी सीट भी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में दे दी गई है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version