• विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाती हैं। उन्होंने 'परिणीता', 'पा', 'कहानी' और 'डर्टी पिक्चर' जैसी शानदार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं और पिछले दिनों 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनकर वापसी की और खूब तारीफें लूटीं। लेकिन, क्या आप विद्या के उस देवर के बारे में जानते हैं, जो बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में गिने जाते हैं, लेकिन 12 सालों से उन्होंने कोई भी सोलो हिट नहीं दी है।

    Image Source : Instagram/@adityaroykapur/@balanvidya

    विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाती हैं। उन्होंने ‘परिणीता’, ‘पा’, ‘कहानी’ और ‘डर्टी पिक्चर’ जैसी शानदार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं और पिछले दिनों ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका बनकर वापसी की और खूब तारीफें लूटीं। लेकिन, क्या आप विद्या के उस देवर के बारे में जानते हैं, जो बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में गिने जाते हैं, लेकिन 12 सालों से उन्होंने कोई भी सोलो हिट नहीं दी है।

  • Image Source : Instagram/@balanvidya

    विद्या बालन ने 2012 में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। सिद्धार्थ के दो भाई कुणाल रॉय कपूर और आदित्य रॉय कपूर हैं और दोनों ही अभिनेता हैं और हम बात कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर की। आदित्य ने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ थी, जो फ्लॉप थी।

  • Image Source : instagram/@adityaroykapur

    आदित्य रॉय कपूर को फिल्मी दुनिया में कदम रखे 16 साल हो चुके हैं और अपने 16 साल के करियर में उन्होंने खुद के दम पर एक ब्लॉकबस्टर ‘आशिकी 2’ दी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए, जिनके साथ उनके रोमांस के भी खूब चर्चे रहे। हालांकि, कुछ ही साल बाद दोनों के ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई। श्रद्धा के सात आदित्य ने आशिकी 2 के अलावा ‘ओके जानू’ में भी काम किया, लेकिन ये फ्लॉप रही।

  • Image Source : Instagram/@adityaroykapur

    सोलो एक्टर के तौर पर बात करें तो आदित्य की सिर्फ एक ही फिल्म हिट रही और वो थी आशिकी 2। इसके अलावा उनकी ‘ये जवानी है दीवानी’ भी ब्लॉकबस्टर थी, लेकिन इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा ‘डियर जिंदगी’ को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन इसमें शाहरुख खान और आलिया भट्ट लीड रोल में थे।

  • Image Source : Instagram/@adityaroykapur

    आदित्य रॉय कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने 2009 में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म लंदन ड्रीम्स थी, जो फ्लॉप रही। इसके बाद आई ‘एक्शन रीप्ले’ (2010) में उन्होंने अक्षय और ऐश्वर्या के बेटे की भूमिका निभाई और ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर ‘गुजारिश’ (2010) डिजास्टर साबित हुई।

  • Image Source : Instagram/@adityaroykapur

    2013 में रिलीज हुई ‘आशिकी 2’ से आदित्य ने बतौर सोलो हीरो डेब्यू किया और ये ब्लॉकबस्टर रही। इसी साल आई ‘ये जवानी है दिवानी’ भी ब्लॉकबस्टर रही, जिसमें रणबीर और दीपिका लीड रोल में थे। 2014 में आई ‘दावत-ए-इश्क’ फ्लॉप और 2016 में आई ‘फितूर’ डिजास्टर साबित हुई। 2016 में ही रिलीज हुई ‘डियर जिंदगी’ सेमी हिट, 2017 में आई ‘ओके जानू’ फ्लॉप, 2019 में आई ‘कलंक’ भी फ्लॉप रही। 2020 में रिलीज हुई ‘मलंग’ एवरेज और 2022 में आई’ राष्ट्र कवचः ओम’ डिजास्टर रही। इस साल जुलाई में रिलीज हुई ‘मेट्रो… इन दिनों’ भी फ्लॉप रही।

  • Image Source : Instagram/@adityaroykapur

    आदित्य रॉय कपूर की लव लाइफ की बात करें तो एक्टर 39 साल के हैं और अब तक सिंगल हैं। आदित्य का नाम उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर से लेकर अनन्या पांडे जैसी अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। पिछले दिनों अभिनेता का नाम मॉडल जॉर्जीना डिसिल्वा से भी जुड़ चुका है, लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version