IND vs AUS- India TV Hindi
Image Source : AP
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

वनडे वर्ल्ड कप 2025 के बीच भारतीय महिला टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का टारगेट रखा था। इसके बावजूद भारत को वहां 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अब ICC ने टीम इंडिया पर उस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन लगाया है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत फाइन लगाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के प्लेयर्स से हुई थी गलती

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम तय समयसीमा से एक ओवर पीछे चल रही थी। टीम इंडिया पर यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल के मैच रेफरी के मिचेल पेरेरा ने लगाया। आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार ICC ने टीम इंडिया के खिलाड़ियो पर यह जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि यह धारा स्लो ओवर-रेट अपराधों से जुड़ा हुआ है। खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर एक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध स्वीकार कर लिया है इस वजह से इसको लेकर कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई।

IND vs AUS मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच की बात करें तो उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 48.5 ओवर में 330 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टारगेट को 49 ओवर में हासिल कर लिया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एलिसा हीली ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 107 गेंदों में 142 रन की पारी खेली थी।

पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया

वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वहां टीम इंडिया चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चौथे नंबर पर है। टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 4 अंक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों में 3 जीत के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में उनके खाते में 7 अंक हैं। टीम इंडिया को अगर यहां से सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें बचे हुए सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। टीम इंडिया अब अपना अगला मैच 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें

WTC Ank Talika: पाकिस्तान ने चैंपियन टीम को दी मात, अंक तालिका में हो गया बड़ा उलटफेर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित और कोहली को करारा झटका, शुभमन​ गिल की कुर्सी पर भी मंडराया खतरा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version